Epilepsy is a Disease of Brain. It is Controllable / Curable
online-form questionair

परिचय

भारतवर्ष की जनसंख्या 151 करोड़ है जिसमें से करीब 0.5 से 0.9 जनसंख्या मिर्गी रोग से ग्रसित है। भारत की 70 प्रतिशत जनसंख्या गाँव में रहती है व 70 प्रतिशत चिकित्सक शहरों में अपने सेवायें देते हैं। न्यूरोलोजी विशेषज्ञ तो 100 प्रतिशत बड़े शहरों में ही उपलब्ध हैं। ग्रामीण हिस्सों में मिर्गी रोग के बारे में अनेक आशंकार्य व गलत फहमियाँ है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए त्रिवेणी देवी सुरेका चेरिटेबल ट्रस्ट एवं ऐपिलेप्सी केयर एण्ड रिसर्च फाउन्डेशन के प्रथम चेयरमेन स्व. श्री मूंगालाल सुरेका (रिटायर्ड आई.ए.एस.) ने 1994 में यह निःशुल्क मिर्गी निदान शिविर का आयोजन शुरू किया और 31 वर्षों से लगातार निःशुल्क मिर्गी निदान शिविर, रतन नगर, जिला चुरु, राजस्थान में प्रतिमाह प्रथम मंगलवार को आयोजित किये जा रहे हैं।

शिविर के मुख्य उद्देश्य

  • आने वाले सभी रोगियों की जाच करना, मिर्गी रोगी को उचित निदान प्रदान करना।
  • सभी रोगियों को सम्पूर्ण ईलाज निःशुल्क उपलब्ध कराना, जिसमें प्रतिमाह रोगियों को पूरे माह की दवाईयाँ निःशुल्क उपलब्ध करवाना। अब तक लगभग 2 लाख मरीजों को मुफ्त दवाई दी गयी है।
  • मिर्गी रोग के बारे में व्याप्त अनेक आशंकाओं व गलत अवधारणाओं को दूर करना जिसके लिए समय-समय पर प्रचार सामग्री (पम्प्लेट, चार्ट, बैनर आदि), स्वास्थ्य प्रदर्शनी एवं वीडियो प्रदर्शनी व जनचेतना कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
  • शिविर के तत्वावधान में स्थानीय एवं सुदूर कार्यरत चिकित्सकों के लिए समय-समय पर सतत् चिकित्सा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
  • इस शिविर में मिर्गी रोगियों के उचित ईलाज के लिए अनुसंधान किय जो रहे हैं।
  • सुरक्षित गर्भावस्था एवं प्रसूति को सुनिश्चित करने के लिए इस शिविर में चिकित्सकों द्वारा मिर्गी रोग एवं सुरक्षित गर्भावस्था के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है।
  • गरीब मिर्गी रोगी बच्चों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
  • मिर्गी रोगियों के पुनर्वास के लिए सम्पूर्ण प्रवास किये जाते हैं।

शिविर के चिकित्सक

...
मुख्य न्यूरोफिजिशियन

डॉ. आर. के. सुरेका

MD (Med. DNB (Neurology), FRCP, MAMS, MNAMS, (Neuro)
भूतपूर्व प्रोफेसर, न्यूरोलोजी विभाग एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज, जयपुर
Ex. Prof. & HOD Mahatma Gandhi Hospital, Jaipur
Prof. & HOD, JNU Medical College, Jaipur

अन्य चिकित्सक

फिजिशियन

डॉ. एफ. एच. गौरी
MBBS, MD (Medicine)
डॉ. जय सिंह
MBBS, MD (Medicine)
डॉ. रक्षित सुरेका
MDS

मनोचिकित्सक

डॉ. रोहित सुरेका
MBBS, DNB (Medicine)
डॉ. अभिनव सरीन
MBBS, MD (Pediatrics)

अन्य सहयोगी


श्री अशोक सुरेका, श्री प्रकाश सुरेका, श्री एस. के. सरावगी, डॉ. रक्षित सुरेका, श्री राजेन्द्र हीरावत, श्री ताजु खाँ, श्री मनोज जाँगिड़, विरेन्द्र सिंह, रोहित लुना एवं 30 स्थानीय स्वयंसेवक

मुख्य उपलब्धियाँ



1. निःशुल्क मिर्गी शिविर

1.1 स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रतन नगर, चूरू
दिन व समय- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार
1994 से 371 से अधिक मासिक मिर्गी शिविर आयोजित किये गये हैं।
प्रत्येक मिर्गी शिविर में लगभग 500 से 550 मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण किया जाता हैं।

1.2 स्थान - प्राज्ञ मिर्गी केन्द्र गुलाबपुरा केन्द्र (भीलवाड़ा)
दिन व समय- प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार
2014 से 132 से अधिक मासिक मिर्गी शिविर आयोजित किये गये हैं।
प्रत्येक मिर्गी शिविर में लगभग 200 से 250 मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण किया जाता हैं ।
उपरोक्त दोनों शिविरों में लगभग 2.5 लाख से अधिक रोगी लाभान्वित हुए हैं, जिनमें अधिकतर को पहले कोई न्यूरोलॉजिकल सेवा उपलब्ध नहीं थी ।

2. शहरी क्लीनिक सेवा

2.1 स्थान - महात्मा गांधी हॉस्पिटल, जयपुर
दिन व समय- प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार, प्रात: 9:00 बजे से 12:00 बजे तक
2014 से 2024 तक 520 से अधिक साप्ताहिक मिर्गी क्लिनिक आयोजित किये गये ।

2.2 स्थान - जे.एन.यू. हॉस्पिटल जयपुर
दिन व समय- प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार, प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक
2024 से 50 से अधिक साप्ताहिक मिर्गी क्लिनिक आयोजित किये गये हैं।
इन शिविरों से लगभग 60,000 से अधिक रोगी लाभान्वित हुए

3. स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार

3.1 मिर्गी और गर्भावस्था रजिस्ट्री (Epilepsy & Pregnancy Registry) - गर्भवती मिर्गी रोगियों के लिए पहली बार रजिस्ट्री शुरू की गई, जिससे मातृ और नवजात मृत्यु दर में गिरावट आई है।

3.2 घर-घर सर्वेक्षण (First Door to Door In Rural Rajasthan Churu ) ग्रामीण राजस्थान में मिर्गी की स्थिति जानने के लिए पहला घर-घर सर्वेक्षण करवाया, जिससे नीति निर्माण में मदद मिली।

3. 3 स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण - हजारों मेडिकल और पेरामेडिकल स्टाफ को मिर्गी से जुड़ी जागरूकता और उपचार में प्रशिक्षित किया गया।

3.4 KAP अध्ययन (Knowledge Attitude Practice) ने दिखाया कि शिक्षा और जागरूकता से मिर्गी नियंत्रण में सहायता मिलती है

4. डिजिटल सेवा और जनजागरूकता

4.1 तकनिकी नवाचार

  • भारत के पहले मिर्गी - केंद्रित मोबाइल ऐप - ANDROID APP मिर्गी समझो और Epilepsy AID
  • हेल्पलाइन (24X7 ) : 9829050693
  • समर्पित वेबसाइट : epilepsycareandresearchfoundation.co.in
  • यूट्यूब वीडियो: जागरूकता गीत मिर्गी से अब क्यों डरना
  • लघु फिल्म - मिर्गी एवं भ्रांतियाँ

4.2 जन-जागरूकता साधन

  • नुक्कड़ नाटक
  • पुस्तिकाएं - मिर्गी रोग को जानिए
  • मिर्गी के विभिन्न अवस्थाओं के पोस्टर
  • इनके माध्यम से सामाजिक भ्रांतियों का खंडन किया गया।

5. सम्मान

  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  • लिम्का बुक
  • इंडिया बुक
  • इन्टरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
  • गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
  • पुरस्कारः लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन)

6. नेतृत्व

  • कोषाध्यक्ष : सेंट्रल चैप्टर (IEA )
  • अध्यक्ष: इंडियन एपिलेप्सी एसोसिएशन, जयपुर चैप्टर
  • आयोजक: ECON - 2023 राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं इन्टरनेशनल संगोष्टी एपिलेप्सी एंड सोसाइटी संगोष्ठी
  • नोडल ऑफिसर एपिलेप्सी एवं प्रेग्नेंसी रजिस्ट्री, जयपुर
  • को- चेयरमेन इथिक्स कमेटी एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज, जयपुर

7. शैक्षणिक योगदान और अनुसंधान

7.1 प्रमुख शोध प्रकाशन

  • Clinical Profile and Spectrum of Epilepsy - A Rural Study in Rajasthan" (1999), JAPI.
  • Prevalence of Epilepsy in Rural Rajasthan - A Door-to-Door Survey" (2007), JAPI.
  • Economic Burden and Treatment Profile of Epilepsy Patients in Rural India" (2019) EC Neurology.
  • Registry of Epilepsy and Pregnancy: Obstetric and Neonatal Outcomes" (2022) UMSCR
  • Impact of COVID-19 on People Suffering with Epilepsy" (2021) AIAN
  • Fear of COVID-19 Among People with Epilepsy" (2023) JAPI
  • 30-Year Odyssey of Epilepsy Rural Camps: A Journey of Change" 2023 (UMSCR)
img-1
seizure-diary

For Larger View click on zoom

seizure-diary

Epilepsy Education

Epilepsy Care and Research Foundation was started to achieve holistic goals of providing best treatment, removal of various stigmas and social rehabilitation for the patients with special emphasis in rural areas. Epilepsy Care and Research Fondation The foundation also aims to provide free medical care including drugs to the poor.

Testimonials

What Our Patients Said